कृष्णानगर थानाक्षेत्र में शनिवार को वीआईपी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में एक गिरोह चोरी के इरादे से घुसा था। कैश-ट्रे के टूटते ही एटीएम बूथ का अलार्म मुंबई स्थित मुख्यालय पर बजने लगा। इसके बाद सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इसमें एक नाबालिग है। चोरों के पास से बांका, गैसकटर, लोहे की पाइप, बाइक व 8110 नकदी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी पर टेप चिपकाकर लुटेरों ने तोड़ी एटीएम कैश, मुंबई मुख्यालय में बजा अलार्म, तीन धरे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन