फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तू’और ‘भाई’ कहने पर हुआ था विवाद, प्रशांत ने विरोधी के सिर पर फोड़ दिया था गिलास

Fri, 21 Feb 2020 04:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
murder of B.Tech student in lucknow
प्रशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की सनसनीखेज तरीके से हत्या ने खाकी के इकबाल पर तो सवाल उठाए ही हैं, वारदात के वक्त खामोश होकर सब देखने वाली आम जनता को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। मालूम हो गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर बीबीडी के बीटेक छात्र प्रशांत सिंह (24) की फिल्मी अंदाज में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका जूनियर छात्रों से गुटबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में एक आरोपी को आज यानी  शुक्रवार को बीबीडी के छात्र अमन बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह का बेटा है। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वहीं मुख्य आरोपी अर्पण उर्फ टाइगर फरार है।

 
murder of B.Tech student in lucknow
बुधवार रात बाराबंकी के रेस्टोरेंट में प्रशांत के दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी जूनियरों से मारपीट हुई थी।  गुरुवार दोपहर वह अलकनंदा अपार्टमेंट में मुंहबोली बहन से मिलने गया, जहां 12-14 हमलावर पहले से इंतजार कर रहे थे। उसके कार से पहुंचते ही युवकों ने ड्राइविंग सीट की तरफ के शीशे तोड़कर प्रशांत के सीने पर चाकू घोंप दिया था। वह अपार्टमेंट की तरफ भागा और सीढ़ियों पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत के दोस्त आलोक की तहरीर पर अर्पण शुक्ल समेत पांच पर मुकदमा हुआ है।

 
murder of B.Tech student in lucknow
मर्डर - फोटो : amar ujala

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रशांत मूलत: वाराणसी के बाबतपुर गंगापुर का रहने वाला था और बीबीडी से इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह यहां गोमतीनगर के विजयखंड में किराये के कमरे में जौनपुर के आलोक यादव, लखीमपुर खीरी के सभय मिश्रा और मऊ के विकास सिंह के साथ रहता था। गुरुवार को आलोक का जन्मदिन था। बुधवार रात 12 बजे सभी बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट गए थे। आलोक, सभय का कहना है कि वहां बीबीडी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अर्पण शुक्ल उर्फ टाइगर व प्रशांत में मारपीट हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of B.Tech student in lucknow
मर्डर - फोटो : amar ujala

इसके बाद गुरुवार दोपहर साढे़ तीन बजे प्रशांत इनोवा से अलकनंदा अपार्टमेंट में रहने वाली बीबीडी की सीनियर छात्रा व मुंहबोली बहन से मिलने पहुंचा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर दुर्गेश शुक्ला का कहना है कि छात्र के पहुंचने से कुछ मिनट पहले 12-15 लड़के वहां आ गए। प्रशांत जैसे ही अपार्टमेंट पहुंचा, गेट के आसपास घूम रहे लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शीशे तोड़कर कार की अगली सीट पर बैठे प्रशांत से मारपीट शुरू कर दी। चालक साजिद ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। एक ने प्रशांत के सीने पर चाकू मार दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन
murder of B.Tech student in lucknow
मर्डर - फोटो : amar ujala
यही है-यही है’ कहकर किया प्रशांत पर हमला
कार चालक साजिद ने बताया कि लड़कों ने ‘यही है-यही है’ कहकर प्रशांत पर हमला किया था। चाकू से वार करने के बाद हमलावर ‘चलो निकलो, काम हो गया’ कहकर भाग गए। साजिद के बयान से पुलिस यह आशंका जता रही है कि हमलावरों में एक ऐसा था जो प्रशांत को पहचानता था, जबकि बाकी लोग दूसरे थे। पुलिस ने बताया कि साजिद किराये पर कार चलाता है। आलोक अक्सर उससे गाड़ी मंगाता था। बुधवार रात भी उसी की कार से सारे दोस्त पार्टी मनाने गए थे। रात को आलोक ने साजिद को किराया नहीं दिया था। बृहस्पतिवार को उसने भाड़े के लिए फोन किया तो आलोक ने घर बुला लिया। साजिद वहां पहुंचा तो आलोक ने प्रशांत को अलकनंदा अपार्टमेंट तक छोड़ने को कहा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed