फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी: सीएम योगी बोले- आक्रांता मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मूल्य नहीं; आस्था पर प्रहार करने वाले मिट गए

Fri, 04 Sep 2026 06:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

राजधानी के रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : up gov yt channel

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही झांकियों को देखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधायक जय देवी, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं। वे मूर्तियां तोड़ सकते हैं, मंदिरों के ऊपर अपनी इमारत खड़ी कर सकते हैं, लेकिन वे हमारे मन में बसे राम-कृष्ण को कभी छू नहीं पाए। सोमनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ का मंदिर बार-बार टूटे। काशी में पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ धाम के रूप में इसे भव्य स्वरूप दिया।

CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held
दीप प्रज्ज्वलित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण ने समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया

सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भारत को मिटाने और उसकी आस्था को नष्ट करने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास के पन्नों में मिट गए। भारत आज भी जाग्रत है और अपनी शाश्वत यात्रा को लेकर आगे बढ़ रहा है। कृष्ण का जन्म जेल की काल कोठरी में होता है। जीवन भर परिस्थितियों को परास्त करते हुए समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया। धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए प्रभु का अवतरण हुआ। 

CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृष्ण की स्मृतियां लोगों के मन में बसी हुई हैं

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि कल से वृंदावन और मथुरा में था। वहां लाखों के जनसैलाब के मन में एक ही भाव और एक ही भंगिमा थी कि कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन करना है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, बलदेव और नंदगांव, इन सभी क्षेत्रों में आज भी कृष्ण की वे स्मृतियां लोगों के मन में बसी हुई हैं। वहां अनावश्यक रूप से पहाड़ों का खनन नहीं करते, पेड़ों की टहनियां नहीं तोड़ते और प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held
सीएम योगी ने देखी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। - फोटो : up gov yt channel

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं

सीएम ने कहा कि इंद्र अपनी पूजा कराना चाहते थे। कृष्ण ने कहा कि अन्नदाता किसानों और पशुपालकों की पूजा करनी चाहिए। इसीलिए आज भी हम लोग पिछले 5000 वर्षों से गोवर्धन की पूजा कर रहे हैं। यह भाव हमें दिखाता है कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन हमारी आस्था नहीं। 

विज्ञापन
CM Yogi visit Lucknow Police Lines on occasion of Shri Krishna Janmotsav here grand celebration will be held
समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, अमरेश कुमार और ओपी श्रीवास्तव, मुख्य सचिव एसपी गोयल, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed