फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says BJP is an enemy of democracy; instructs party workers to beware of them.

यूपी: अखिलेश यादव बोले - भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन, कार्यकर्ताओं को हिदायत- इनसे सावधान रहें

Wed, 09 Sep 2026 09:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 09 Sep 2026 09:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर होने का आरोप लगाया। भाजपा ने प्लासियो मॉल, किसान बाजार और कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट जैसी कई सरकारी चीजें बेच दीं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav says BJP is an enemy of democracy; instructs party workers to beware of them.
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन और बेईमान लोगों का गिरोह बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहने का निर्देश दिया। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने पर उतारू है। भाजपा नफरत फैलाने को अपनी सफलता मानती है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण को धोखा दिया है। समाजवादी सरकार में बनी सिग्नेचर बिल्डिंग और जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेन्टर को बेच दिया गया। उन्होंने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर होने का आरोप लगाया। भाजपा ने प्लासियो मॉल, किसान बाजार और कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट जैसी कई सरकारी चीजें बेच दीं। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में हुए विकास को बर्बाद करना चाहती है। दस साल की सरकार में भाजपा ने भ्रष्टाचार और बजट की लूट के सिवा कोई काम नहीं किया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहने और व्यवहार में शिष्टाचार बनाए रखने को कहा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है और 2027 में चुनाव जीतना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बने हाईवे और एक्सप्रेस-वे में भारी भ्रष्टाचार हुआ। जल जीवन मिशन में पानी की टंकियां लगातार टूट रही हैं। ये टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार सहन नहीं कर पा रही हैं। प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट व्याप्त है। चिकित्सा-स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो चुकी है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसान, नौजवान, मजदूर विरोधी है। उसने हर वर्ग को ठगा है और महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब काट ली है। पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से गाड़ियों के इंजन खराब हुए हैं। समाजवादी पार्टी सरकार में किसानों के लिए फैसले किए जाएंगे। 24 घंटे में गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान होगा और समय पर खाद-बीज, पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed