{"_id":"6aa189e9c7d71df55d0840e2","slug":"upsssc-selection-results-released-for-the-combined-junior-assistant-and-junior-clerk-recruitment-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी: सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती का परिणाम जारी, 5329 अभ्यर्थी हुए अंतिम रूप से चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी: सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती का परिणाम जारी, 5329 अभ्यर्थी हुए अंतिम रूप से चयनित
Wed, 09 Sep 2026 10:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:01 PM IST
सार
सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर तृतीय के 5339 पदों पर चल रही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनकी सूची व कटऑफ आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि दिव्यांगजन श्रेणी की उपश्रेणी के 10 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी न होने के कारण इनको अग्रनीत किया गया।
उन्होंने बताया है कि चयन परिणाम में 376 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से शामिल किए गए हैं। इनका अंतिम चयन परिणाम आयोग के अधीन होगा। विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पद-विभाग आवंटन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन