फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Lift to be installed at Baikunth Dham; city's first cremation site to offer this facility.

लखनऊ: बैकुंठधाम में लगेगी लिफ्ट, शहर का पहला अंतिम संस्कार स्थल जहां पर होगी सुविधा, काम शुरू

Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 09 Sep 2026 08:55 PM IST
सार

बैकुंठधाम शहर का पहला अंतिम संस्कार स्थल होगा जहां पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। बैकुंठधाम के सुंदरीकरण पर कुल 9.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।
 

विज्ञापन
Lucknow: Lift to be installed at Baikunth Dham; city's first cremation site to offer this facility.
लखनऊ का बैकुंठधाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमती नदी तट स्थित अंतिम संस्कार स्थल बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) पर अब लिफ्ट लगेगी। यह विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए होगी और लेकिन इसमें शव भी ले जाया जा सकेगा। इस तरह की व्यवस्था अभी तक शहर में किसी अंतिम संस्कार स्थल पर नहीं है। अन्य सुंदरीकरण कार्य भी होंगे। इन पर कुल 9.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। लिफ्ट लगाने वाले स्थान पर कुछ अवैध कब्जा भी था, जिसे नगर निगम की टीम ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। अब यहां लिफ्ट लगाने की राह में कोई बाधा नहीं रह गई है। योजना के मुताबिक, लिफ्ट बड़ी लगाई जाएगी, ताकि उसमें शव को भी ले जाया जा सके। नगर निगम के अवर अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि बैकुंठ धाम अंतिम संस्कार स्थल सड़क से करीब 20 फीट से अधिक नीचे है। अभी रैंप व सीढ़ी के जरिये लोग आते-जाते हैं। अब सुंदरीकरण के तहत यहां लिफ्ट लगाई जाएगी। अभी तक शहर में किसी भी अंतिम संस्कार स्थल पर इस तरह की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


एलपीजी वाले शवदाह गृह भी बने
नगर निगम के इंजीनियर ने बताया कि बैकुंठधाम सुंदरीकरण के तहत एलपीजी वाले दो शवदाह गृह भी बनाए गए हैं। यह सुविधा भी बैकुंठधाम पर ही रहेगी। अन्य अंतिम संस्कार स्थलों पर यह सुविधा नहीं है। इससे लकड़ी की बचत होगी। पूर्व में हरित शवदाह गृह भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्य भी होंगे
- अंतिम संस्कार स्थल के पुराने टीन शेड बदले जाएंगे।
- नई फर्श बनाई जाएगी।
- रोशनी के लिए नई लाइटें लगाई जाएंगी।
- पार्क का सुंदरीकरण होगा।
- सीढ़ियां और रैंप दुरुस्त किए जाएंगे।
- बैठने के लिए बेंचें लगाई जाएंगी।

नगर निगम अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा का कहना है कि बैकुंठधाम सुंदरीकरण योजना के तहत लिफ्ट लगाई जा रही है। शहर के किसी अंतिम संस्कार स्थल पर इस तरह की यह पहली सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed