फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस और अपराधियों की साजिश बेनकाब करने वाले को गोलियों से भून डाला

Thu, 02 Feb 2017 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Feb 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
A man get attacked in Lucknow.

पुलिस और अपराधियों की साजिश का पर्दाफाश करने वाले कारोबारी श्रवण साहू (62) को बुधवार रात घर में घुसकर बदमाश ने गोलियों से भून डाला। श्रवण को चार गोलियां मारने के बाद भी हत्यारा वहां रुका रहा। मौत का इत्मिनान होने के बाद वह हवा में पिस्टल लहराता हुआ आराम से बाहर बाइक लेकर खड़े दूसरे बदमाश के साथ निकल गया।

A man get attacked in Lucknow.

बेटे आयुष के कातिलों को सजा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग के खिलाफ जिस तरीके से साजिशें हुईं उसके बावजूद उनकी सुरक्षा में लापरवाह बनी रहे पुलिस अफसरों के वारदात के बाद होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी को इलाकाई लोगों के जबर्दस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस अफसरों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

A man get attacked in Lucknow.

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि श्रवण शाम करीब सात बजे घर के बाहर बने अपने भाई विजय की तेल के स्पेलर की दुकान पर बैठे थे। किसी काम से वह दुकान के बाहर सड़क पर निकले, तभी बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। एक बदमाश ने पिस्टल से उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A man get attacked in Lucknow.

घायल श्रवण जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए घर के अंदर भागे तो बदमाश भी दौड़ते हुए अंदर घुस गया। उसने श्रवण पर ताबड़तोड़ फायर किए और पिस्टल लहराते हुए आराम से भाग निकला। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई। श्रवण के घर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (श्रवण कुमार अपने बेटे की हत्या का केस लड़ रहे थे।)

विज्ञापन
A man get attacked in Lucknow.

श्रवण के भाई विजय ने बताया कि बदमाश काले रंग की पल्सर 220 बाइक से आए थे। बाइक में नंबर नहीं पड़ा था। दोनों बदमाश जैकेट पहने थे। बाइक सवार बदमाश फैंसी हेलमेट लगाए था। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें बाइक सवार कातिलों की फुटेज मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed