स्टूडेंट के साथ संबंध बनाने के आरोप में एक टीचर को 20 साल की सजा मिली। उसने अपने 13 साल के स्टूडेंट को अपना शिकार बनाया था। इस शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ तो मामला कोर्ट पहुंचा।
बताया जा रहा है कि बच्चे के साथ संबंध बनाए बिना नहीं रह पाने वाली टीचर बच्चे के नजदीक आने के लिए हर जतन करने को तैयार रहती थी। चौंका देने वाली बात है कि यह सब एक साल तक चलता रहा है, पर बच्चे के मां-बाप को इसकी जरा भी भनक न लगी।
घटना अमेरिका के वर्जीनिया की है जहां मिडiल स्कूल की टीचर एमेलिया टेट को सजा सुनाई गई है। यौन शोषण की काली कहानी साल 2015 में शुरू हुई थी। टीचर ने बहला-फुसला कर बच्चे के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद वो स्टूडेंट से मैसेंजर पर चैट भी करने लगी।
इस बीच वो अक्सर बच्चे को अपने घर पर लेट तक रूकने के लिए कहती और कथित तौर पर संबंध बनाया करती थी। लेकिन, इन सब का भंडाफोड़ तब हुआ जब बच्चे की मां ने बच्चे के फोन में टीचर के आपत्तिजनक मैसेज देखे।
मां ने देखा कि टीचर ने बच्चे को काफी अश्लील मैसेज किए हुए थे। परेशान परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। डेली मेल की खबर के मुताबिक 27 साल की टीचर 29 जून 2016 को पहली बार गिरफ्तार हुई थी।