{"_id":"6b011fc308393d371e058f3c","slug":"kannauj-dispute-over-dowry-between-brides-and-grooms-sides-leads-to-physical-altercation-and-chairs-thrown-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बरात में दहेज को लेकर वर-वधू पक्ष में विवाद, मारपीट और जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: बरात में दहेज को लेकर वर-वधू पक्ष में विवाद, मारपीट और जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने शांत कराया मामला
Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
सार
Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में बरात के दौरान विदाई के समय दहेज को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया, जो मारपीट और कुर्सीबाजी में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी की रस्में संपन्न कराईं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कानपुर देहात के रसूलाबाद से बारात आई थी। सुबह शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया, तो दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हो गई। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने समझाबुझाकर मामला कराया शांत
जमकर हाथापाई हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ और शादी की रस्में संपन्न कराई गईं। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
