फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू कार ने सड़क पर मचाया कोहराम, दो को रौंदा

Thu, 12 Jan 2017 02:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jan 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
A car accident in lucknow in uttar pradesh.

पुलिस लाइन के सामने बुधवार रात बेकाबू कार ने सड़क पर कोहराम मचा दी। आईटी चौराहा से हवा से बातें करते हुए निशातगंज की तरफ जा रही स्विफ्ट कार ने समथर पेट्रोलपंप के सामने पहले रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा लहराता हुआ आगे चल रहे ऑटो से टकराया। स्विफ्ट कार के चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन आगे चल रही हांडा सिटी से टकरा गई। राहगीरों ने स्विफ्ट कार के चालक को पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की। महानगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने घायल रिक्शा व ऑटो चालक और कार चालक को अस्पताल भेजा।

A car accident in lucknow in uttar pradesh.

इंस्पेक्टर ने बताया कि कार निहाल चंद्र जैन के नाम पर है और उसे 22 वर्षीय अंकुर चला रहा था। रात करीब सवा ग्यारह बजे अंकुर कार लेकर समथर पेट्रोलपंप तिराहा पहुंचा और आगे चल रहे रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से रिक्शा और चालक विद्यासागर उछलकर आगे चल रहे राजाजीपुरम के मो. तौफीक के ऑटो के ऊपर जा गिरा। रिक्शा चालक और ऑटो चालक को काफी चोटें आई हैं। अंकुर ने अपनी कार की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा। उसने ठीक आगे एक हांडा सिटी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन साइड से टक्कर हो गई। हांडा सिटी महानगर निवासी राजकुमार की थी और वह दवा लेकर घर लौट रहे थे। टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

A car accident in lucknow in uttar pradesh.

राहगीरों ने स्विफ्ट कार से अंकुर को खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उसे व रिक्शा चालक विद्यासागर को अस्पताल भेज गया। विद्यासागर के दोनों पैर टूट गए हैं जबकि सिर, पेट व हाथों में भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि विद्यासागर मूलरूप से सीतापुर का है और यहां आईटी चौराहा पर ही फुटपाथ पर रहता है। अंकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A car accident in lucknow in uttar pradesh.

निजी कार की नंबर प्लेट पर लिखा रखा है उत्तर प्रदेश सरकार कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार निहाल चंद्र जैन ने एसबीआई से फाइनेंस कराई है। कार निजी है लेकिन नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार किस आधार पर लिखा गया है? इसकी जांच कराई जाएगी। अंकुर उनका बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अंकुर किसी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है और यहां पेपरमिल कॉलोनी में रहता है।

विज्ञापन
A car accident in lucknow in uttar pradesh.

पांच दिन में तीन हादसे
पांच दिन में बेकाबू कार चालकों ने राजधानी में तीन हादसे किए और ट्रैफिक पुलिस सोती रह गई। दो हादसे रात को हुए लेकिन प्रमुख चौराहों पर चेकिंग नजर नहीं आई। पहला हादसा शनिवार देर रात डालीबाग स्थित बहुखंडी मंत्री आवास के सामने हुआ था जिसमें रईसजादों की बेकाबू कार रैन बसेरे में घुस गई थी। कार से कुचलकर पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह लोग घायल हुए थे। दूसरा हादसा सोमवार शाम बटलर पैलेस से कृषि भवन जाने वाली सड़क पर हुआ था जिसमें बेकाबू कार फल व सब्जी के दो ठेलों और एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी कार में घुस गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed