फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे बाल-बाल बचे

Wed, 11 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
School bus full of children accident, was damaged back
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित गुरुद्वारे के सामने बुधवार सुबह चितकारा पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। उस समय बस में 30 स्टूडेंट सवार थे। हादसे में दो बच्चों और ड्राइवर को मामूली चोट आई। मलोया थाना पुलिस ने मोहाली निवासी ड्राइवर प्रिंस (26) के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि ,बाद में उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
School bus full of children accident, was damaged back
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-25 स्थित चितकारा पब्लिक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेने सेक्टर-38 गई थी। संतसर साहिब गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सामने का शीशा तोड़कर बस से स्टूडेंट्स, ड्राइवर और लेडी अटेंडेंट को बाहर निकाला। 
School bus full of children accident, was damaged back
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दो बच्चों को मामूली चोट आई, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। ड्राइवर प्रिंस को मामूली चोट लगने पर उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया। इसके बाद स्कूल की दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
School bus full of children accident, was damaged back
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अचानक बस का स्टेयरिंग जाम हो गया और बस दायीं ओर घूम गई। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार, किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
School bus full of children accident, was damaged back
स्कूल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह स्कूल बस का एक्सीडेंट एक कार चालक की गलती के कारण हुआ, लेकिन इसमें किसी भी स्टूडेंट को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों की टीम पहुंच गई थी। बस ड्राइवर से लेकर हेल्पर सभी नियमों के तहत बस में नियुक्त थे।
- हनी, वाइस प्रिंसिपल चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-25, चंडीगढ़।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed