{"_id":"6b09df08d9bd5fca780a8a44","slug":"teenager-killed-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-173194-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत
विज्ञापन
पिपराघाट। तमकुहीरोड के पुरानी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां निवासी प्रताप राय का 15 वर्षीय पुत्र राजन राय बाइक से तमकुहीरोड जा रहा था। वह पुरानी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेवरही पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।