फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर वाजवान...वो व्यंजन जिसकी मुरीद है दुनिया, ऐसा नॉनवेज जिसे देखते ही मन कहे...अरे वाह, तस्वीरें

Sun, 01 Sep 2019 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Waza or cook in Kashmiri traditions cooks prepares food for a traditional Wazwan feast
कश्मीरी व्यंजन वाजवान - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर की खूबसूरती के साथ ही यहां के खानपान की शैली भी दुनियाभर के लोगों को खूब लुभाती है। वैसे तो यहां की केसर, कहवा, श्ताबा, रिस्ता, तबक माज, कबरगाह और रोगन जोश आदि बहुत प्रसिद्ध हैं। इन सबके बीच एक नाम है वाजवान का। वाजवान कश्मीरी शादियों में परोसा जाने वाला छत्तीस व्यंजनों का भोजन होता है। वैसे तो इन समूचे व्यंजनों को वाजवान कहते हैं लेकिन इसमें मुख्यत- मांसाहारी व्यंजन होते हैं। जानिए वाजवान के बारे में कुछ विशेष बातें...

Waza or cook in Kashmiri traditions cooks prepares food for a traditional Wazwan feast
कश्मीरी व्यंजन वाजवान - फोटो : अमर उजाला

15वीं शताब्दी में जब घाटी में समरकंद के खानसामा आए तो उन्हीं के वंशज बाद में कश्मीर के ‘वाज’ कहलाए। इसी के चलते कश्मीरी शादियों में छत्तीस व्यंजनों का बनने वाला भोजन वाजवान कहा जाता है।

Waza or cook in Kashmiri traditions cooks prepares food for a traditional Wazwan feast
कश्मीरी व्यंजन वाजवान - फोटो : अमर उजाला

इसकी एक खासियत यह भी है कि इसकी तरी में दही का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसकी वजह से तरी काफी गाढ़ी होती है। व्यंजनों में खुशबू के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट और खुशबूदार भोजन बने इसके लिए इलायची, दालचीनी, लौंग और केसर, सौंफ और सूखे अदरक का भी प्रयोग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waza or cook in Kashmiri traditions cooks prepares food for a traditional Wazwan feast
कश्मीरी व्यंजन वाजवान - फोटो : अमर उजाला
केसर की जमीन होने की वजह से कश्मीर में पुलाव और मिठाइयों में रंग और महक लाने के लिए केसर का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
Waza or cook in Kashmiri traditions cooks prepares food for a traditional Wazwan feast
कश्मीरी व्यंजन वाजवान - फोटो : अमर उजाला
वहीं तरी में अखरोट, बादाम और किशमिश समेत तमाम प्रकार की मेवा का भी प्रयोग होता है, तो कुछ इस तरह बनता है। वाजवान जोकि दुनियाभर के लोगों को अपने स्वाद की वजह से मुरीद बना लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed