{"_id":"602faceeec91fd3fc955a73e","slug":"srinagar-barzulla-terrorist-attack-wreath-laying-ceremony-of-martyred-police-personnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द भी और गर्व भीः शहीद की पत्नी का सवाल- बच्चे पूछेंगे अब्बू कहां गए? इतना सुन सब रोने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द भी और गर्व भीः शहीद की पत्नी का सवाल- बच्चे पूछेंगे अब्बू कहां गए? इतना सुन सब रोने लगे
प्रशांत कुमार द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला
- फोटो : फिदा हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर आतंकी हमले में घाटी के दो लाल शहीद हो गए हैं। कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद ने वतन की हिफाजत में अपनी जान न्योछावर कर दी। शहीदों को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अधिकारियों के साथ ही शहीदों के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद सुहैल अहमद की रोती बिलखती पत्नी बार-बार एक ही सवाल कर रही थी। जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं।
2 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला
- फोटो : फिदा हुसैन
शहीद सुहैल अहमद की पत्नी ने कहा कि आखिर उनके पति ने क्या खता की थी? अब उनके परिवार का क्या होगा? वह किसके सहारे ये जिंदगी गुजारेगी? बच्चे पूछेंगे अब्बू कहां गए, तो मैं क्या जवाब दूंगी? परिजन बार-बार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। शहीद की पत्नी के सवालों ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बता दें कि शहीद के परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। वहीं शहीद के अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ पड़ा।
3 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। इस हमले में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद के शहीद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला
- फोटो : बासित जरगर
दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आईजी ने बताया कि लश्कर के एक आतंकी ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब जवान एक दुकान के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीनगर आतंकी हमला
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।