{"_id":"6ad14b011f861a4666019b74","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1040211-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 41.4 मिमी बारिश से दुश्वारियां, सड़कों\nपर जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 41.4 मिमी बारिश से दुश्वारियां, सड़कों पर जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
- रूपनगर में दुकानों तक पहुंचा नाले का गंदा पानी, रेलवे ब्रिज के नीचे रेंगते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। स्मार्ट सिटी में वीरवार सुबह हुई 41.4 बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। रूपनगर चौक पर नाले का पानी घरो और दुकानों में घुस गया। तालाब तिल्लो, कैनाल रोड, डोगरा चाैक, गांधीनगर, रेलवे स्टेशन रोड पर ब्रिज के नीचे जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों व यात्रियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार जलभराव की समस्या के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पीरखो, गुज्जर नगर, राजीव कॉलोनी, कैनाल रोड, तालाब तिल्लो और बनतालाब सहित कई इलाकों के लोगों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई।
-- -
बीते साल की बाढ़ को याद कर सहमे लोग
26 अगस्त 2025 में आई बाढ़ को याद कर प्रभावित क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं। पीरखो के अक्षय, गुज्जर नगर के पूर्व पार्षद मोहिउद्दीन, राजीव कॉलोनी के रोहित, कैनाल रोड के रामकुमार और तालाब तिल्लो के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह सहित अन्य लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। कहा कि नालों की सफाई और पानी की निकासी के लिए प्रभावी इंतजाम जरूरी हैं।
विज्ञापन
-- -- -
मां के दरबार की राह में रोड़ा
नवरात्र में मां के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को भी वीरवार सुबह बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जलभराव से बावे वाली माता मंदिर, कोल कंडोली और महामाया मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों को जाने वाले रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई।