कठुआ पुलिस में बॉर्डर के युवाओं के लिए विशेष एसपीओ भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली शारीरिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 15 फरवरी से 19 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शारीरिक परीक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सूचना जारी कर दी है।
2 of 5
एसपीओ भर्ती रैली, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
89 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत गत 28 जनवरी से 05 फरवरी तक 2836 युवाओं ने आवेदन किया है। सीमा से दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले युवाओं को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने का अवसर दिया गया था।
3 of 5
एसपीओ भर्ती रैली, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
इसमें 2421 पुरुष और 415 महिलाओं ने आवेदन किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि 15 फरवरी को पहले दिन आवेदन क्रम संख्या एक से लेकर 700 तक के पुरुष आवेदकों की शारीरिक परीक्षा के साथ उनके दस्तावेज जांचे जाएंगे। 16 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 701 से 1187 तक के आवेदक शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे।
4 of 5
एसपीओ भर्ती रैली, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
इसी प्रकार 17 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 214-सी से लेकर 913-सी तक के आवेदक शारीरिक परीक्षा देंगे। 18 फरवरी को आवेदन क्रम संख्या 914-सी लेकर 1613 तक के आवेदक को शारीरिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः आतंकी मकबूल की बरसी पर हमले की आशंका, घाटी में हाई अलर्ट, जगह-जगह पुलिस के नाके
5 of 5
एसपीओ भर्ती रैली, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
19 फरवरी को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाली सभी 415 महिला आवेदकों के साथ निर्धारित तिथि को शारीरिक परीक्षा न दे पाने वाले पुरुष आवेदकों को भी शारीरिक परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।