{"_id":"6024c7f28ebc3ee97f58e6cf","slug":"exhibitions-will-be-held-across-the-country-in-march-artists-and-artisans-will-arrive-from-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभर में मार्च में लगेंगी प्रदर्शनियां, जम्मू-कश्मीर से पहुंचेंगे कलाकार व कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में मार्च में लगेंगी प्रदर्शनियां, जम्मू-कश्मीर से पहुंचेंगे कलाकार व कारीगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद मार्च में देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित करने जा रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प और कथकरघा विभाग से जुड़े कलाकार और कारीगर भाग लेंगे। कोरोना महामारी की वजह से मार्च 2020 के बाद से यह लोग किसी भी प्रदर्शनी में हिस्सा नहीं ले पाए।
2 of 5
प्रदर्शनी की तस्वीर
प्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ), ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक की, जिसमें इस पर चर्चा की गई।
3 of 5
फूलों से बना ऊंट
कोरोना महामारी के बाद पहली बार कलाकार और कारीगर बाहरी राज्यों में प्रदर्शनी में भाग लेंगे। इससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा, जिसे लेकर कलाकार और कारीगर वर्ग के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फूलों का विशाल गुलदस्ता
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े उत्पादों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि टीपीसीआई मार्च महीने में देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शनियां आयोजित करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रदर्शनी
इसमें प्रदेश के कारीगरों और कलाकारों को भी अपने उत्पाद को दिखाने का मौका दिया जाएगा। हर प्रदर्शनी में 25 से 30 कलाकारों के ग्रुप को बुलाया जाएगा। प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय जम्मू व कश्मीर के निदेशक और अन्य अधिकारी हैं। इस दौरान जम्मू और कश्मीर में निर्मित उत्पादों की ब्रांड बिल्डिंग पर भी चर्चा की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।