फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी मकबूल की बरसी पर हमले की आशंका, घाटी में हाई अलर्ट, जगह-जगह पुलिस के नाके

Thu, 11 Feb 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
terrorist Maqbool bhat anniversary high alert in kashmir valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में आतंकी मकबूल भट की बरसी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी हमले के इनपुट हैं। सुरक्षा के लिए श्रीनगर शहर में जगह-जगह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त नाके लगाए गए हैं, मोबाइल चेक पॉइंट्स भी स्थापित किये गए हैं और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है।  



 

terrorist Maqbool bhat anniversary high alert in kashmir valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : बासित जरगर

एक अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष 9 और 11 फरवरी को सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया जाता है। आतंकी अफजल गुरु की 9 फरवरी और मकबूल भट की 11 फरवरी को बरसी होती है। इस साल भी पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए थे।


 
terrorist Maqbool bhat anniversary high alert in kashmir valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि आतंकी मकबूल भट की बरसी पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर है। साथ ही अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
terrorist Maqbool bhat anniversary high alert in kashmir valley
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

उधर, बुधवार को पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। देर रात पीओके की तरफ से पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में था। इसकी भनक लगते ही सेना ने मोर्चा संभाला और घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई। 


 
विज्ञापन
terrorist Maqbool bhat anniversary high alert in kashmir valley
LOC - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि उड़ी में दुलंजा के निकट एलओसी पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश हुई थी। 8-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के फॉर्वर्ड पोस्ट के पास पीओके की ओर घुसपैठिया मारा गया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू संभाग के सांबा में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed