{"_id":"5dcba4a88ebc3e5b5e1c356b","slug":"road-accident-doda-jammu-kashmir-sixteen-dead-photo-and-video-of-doda-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के इस गांव में आज पहुंचेगी 14 लाशें, जानिए क्या है इतनी मौतों की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के इस गांव में आज पहुंचेगी 14 लाशें, जानिए क्या है इतनी मौतों की वजह
Wed, 13 Nov 2019 12:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मरमत इलाके में मंगलवार दोपहर बाद एक ओवरलोड टेंपो ट्रेवलर के पहाड़ी क्षेत्र लिंक रोड से एक हजार फुट नीचे राजमार्ग पर गिरने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई। वाहन में 17 लोग सवार थे, जिनमें 12 लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि चार घायलों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। 14 लोग मंगोता गांव के थे। बुधवार को शाम तक इन सभी मृतकों को अंतिम विदाई दी जाएगी।
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे जम्मू, जीएमसी में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण खस्ताहाल सडक को भी माना जा रहा है। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 03:25 बजे जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में खिलानी से गोहा मरमत जा रहे टेंपो ट्रेवलर जेके 06 1182 में चालक समेत 17 लोग सवार थे। जब वाहन पंचैनी नाले के पास अंधे मोड़ पर पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वाहन गोहा लिंक मार्ग से कई बार पलटते हुए करीब 1000 फुट नीचे डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। इसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में ड्राइवर समेत 12 लोगों के बैठने के नियम के बावजूद इसमें ज्यादा सवारियां भरी गई थीं।
विज्ञापन
डोडा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वाहन गिरने की आवाज सुन कर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। कई लोगों के शव खाई में अटक गए थे। उन्हें बमुश्किल निकाला गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को जीएमसी, जम्मू रेफर कर दिया गया।