फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan eyes minors in border areas; plot to push them into crime.

जम्मू-कश्मीर में आईएसआई की नई चाल: सीमावर्ती नाबालिगों पर पाकिस्तान की नजर, अपराध में धकेलने की साजिश

Sun, 13 Sep 2026 01:41 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 13 Sep 2026 01:41 PM IST
सार

सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर नाबालिगों को गैंगस्टर नेटवर्क में शामिल कर अपराध की ओर धकेलने की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
Pakistan eyes minors in border areas; plot to push them into crime.
सुरक्षाबल - फोटो : ani

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से भटकाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अब आतंकवाद के बाद गैंगस्टरवाद का सहारा ले रही है। सांबा, कठुआ और जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में ऐसे नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है ताकि वे सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचे रहें।

विज्ञापन

जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के सीमावर्ती इलाकों में इस तरह की साजिश रची जा रही है। जम्मू और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंग के खिलाफ कार्रवाई के बाद इस पुलिस को नेटवर्क के संकेत मिले हैं। संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस ने खौफ गैंग से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच धारदार हथियार और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस मॉड्यूल के आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, नाबालिगों को सोची समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। गैंगस्टरों के जरिये उन्हें अपराध में शामिल करने के बाद उनका इस्तेमाल हथियार पहुंचाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है। उन्हें छोटे अपराधों से जोड़कर धीरे-धीरे बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनाने की यह बड़ी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed