फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के बाद बढ़ी सैलानियों की संख्या, नत्थाटॉप में 30 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

Wed, 13 Nov 2019 09:48 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Nov 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Nathatop In Jammu-Kashmir, Number Of Tourists Increased After Snowfall, Snowfall Nathatop photos
नत्थाटॉप में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की संख्या - फोटो : ANI
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में मौसम की दूसरी बर्फबारी होने से सैलानियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। कई सैलानी एडवांस बुकिंग भी करवाने लगे है। दरअसल जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में करीब 30 सालों बाद नवंबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिली है। इससे कारोबारियों की उम्मीद बढ़ गई है।  

Nathatop In Jammu-Kashmir, Number Of Tourists Increased After Snowfall, Snowfall Nathatop photos
नत्थाटॉप में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की संख्या - फोटो : ANI
इन दिनों में पटनीटॉप और नत्थाटॉप में कारोबार 15 से 20 प्रतिशत तक ही होता था लेकिन दूसरी बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद में इजाफा करते हुए आने वाले दिनों में होने वाले कारोबार को नवंबर माह में आरंभ करवा दिया है।

Nathatop In Jammu-Kashmir, Number Of Tourists Increased After Snowfall, Snowfall Nathatop photos
नत्थाटॉप में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की संख्या - फोटो : ANI
बुधवार को भी देश के कई हिस्सों के सैलानी पटनीटॉप व नत्थाटॉप पहुंचे। वहां पर बिछी बर्फ की सफेद चादर का खिली धूप में सैलानी खूब आनंद लेते हुए बर्फ के बीच अठखेलियां करते नजर आए। पटनीटॉप होटल मैनेजर राजेश ठाकुर, शिव सिंह व अन्य ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बर्फबारी के बाद दूसरे ही दिन सैलानियों की आमद में इजाफा दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nathatop In Jammu-Kashmir, Number Of Tourists Increased After Snowfall, Snowfall Nathatop photos
नत्थाटॉप में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की संख्या - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि इन दिनों उनका कारोबार पिछले कई सालों से इतना ज्यादा नहीं होता था। कभी 10 प्रतिशत तो कभी 20 प्रतिशत कारोबार इन दिनों होता था मगर बर्फबारी की पहली झलक ने उनका कारोबार तीस प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। जिससे आने वाले दिनों में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Nathatop In Jammu-Kashmir, Number Of Tourists Increased After Snowfall, Snowfall Nathatop photos
नत्थाटॉप में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की संख्या - फोटो : ANI
बर्फबारी के बाद कई सैलानियों ने गंडोले की सैर भी की। गंडोला प्रोजेक्ट के अधिकारी वकार ने कहा कि गंडोला लगने के बाद दूसरी बर्फबारी है। पूरी उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद गंडोले की सैर के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed