प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में योगाभ्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री योग से जुड़े लोगों से मिले। उनके साथ सेल्फी खिंचवाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उत्साह में नजर आए, लोगों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है।
तस्वीरों में पीएम का श्रीनगर दौरा: योगाभ्यास के बाद लोगों से मिले... ली सेल्फी, दुनिया को दी योग दिवस की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। इसी साल भारत में फ्रांंस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला: पीएम मोदी
ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है।
बारिश के चलते बदलना पड़ा समारोह स्थल
डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी (शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र) के परिसर में पहले मुख्य समारोह का आयोजन होना तय था। लेकिन सुबह हुई तेज बारिश के चलते कार्यक्रम को एसकेआईसीसी के हॉल में शिफ्ट किया गया। ऐसे में कार्यक्रम करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। हालांकि समारोह के शुरू होने के साथ ही कुदरत भी मेहरबान हुई और बारिश रुकी। इसके बाद डल झील के किनारे उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ योग कर यादगार पलों के साक्षी बने।