फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल से उमर बोले: 'आप' ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का समर्थन किया, हम फिर भी इस मांग पर साथ हैं

Tue, 16 Mar 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah said Arvind Kejriwal we condemn assault on powers of elected government of Delhi
अरविंद केजरीवाल, उमर अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का साथ मिला है। उमर ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का साथ देते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी की चुनी हुई सरकार के खिलाफ अधिकारों के दुरुपयोग की निंदा करते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने 2019 से ही जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और उसका दर्जा छीनने का समर्थन किया है।

Omar Abdullah said Arvind Kejriwal we condemn assault on powers of elected government of Delhi
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कांफ्रेंस उपाध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली की निर्वाचित सरकार के अधिकार कम करने के लिए लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है।

 


 
Omar Abdullah said Arvind Kejriwal we condemn assault on powers of elected government of Delhi
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

उमर ने ट्वीट किया है कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और राज्य का दर्जा छीने जाने का आप द्वारा समर्थन किए जाने के बावजूद, हम दिल्ली की निर्वाचित सरकार पर ऐसे हमले की निंदा करते हैं। दिल्ली पूर्ण राज्य का दर्जा पाने की हकदार है और सभी शक्तियां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के पास होनी चाहिए न कि उपराज्यपाल के पास।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Omar Abdullah said Arvind Kejriwal we condemn assault on powers of elected government of Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Arvind Kejriwal
विधेयक के जरिए केंद्र कम करना चाहता है शक्तियां
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली की जनता द्वारा नकारे जाने (विधानसभा में 8 सीटें और एमसीडी उपचुनाव में 0 सीटें) के बाद भाजपा लोकसभा में विधेयक के जरिए चुनी गई सरकार की शक्तियां कम करना चाहती है।
विज्ञापन
Omar Abdullah said Arvind Kejriwal we condemn assault on powers of elected government of Delhi
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
कहा कि विधेयक संविधान पीठ के फैसले के विरुद्ध है। हम भाजपा के इस असांविधानिक और लोकतंत्र विरोधी कदम की निंदा करते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed