देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना ने दोबारा खतरे की घंटी बजा दी है। प्रदेश में प्रतिदिन संक्रमित मामलों और मौतों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है। इस माह ही अब तक प्रतिदिन औसतन 1-2 मौतें हुई हैं और पिछले एक हफ्ते में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में रैपिड और आरटीपीसीआर कोविड टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसमें खासतौर पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सेहत पर अधिक नजर रखी जा रही है। संक्रमितों के संपर्क मामलों को तेजी से ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना ने जम्मू-कश्मीर में भी दोबारा बजा दी खतरे की घंटी, ऐसे लोगों पर रहेगी खास नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अब तक कोविड से 1974 लोगों की मौत हो चुकी है और कश्मीर संभाग से 1232 मौतें हुई हैं। पिछले पंद्रह दिन में जम्मू-कश्मीर में 1293 संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें बड़ी संख्या में यात्री भी शामिल हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ हफ्ते पहले तक यह आंकड़ा 550 तक था जो अब बढ़कर 937 तक पहुंच गया है।
इससे डिनोटिफाइड हो चुके अस्पतालों में कोविड चिकित्सा देखभाल को लेकर दोबारा सोचा जा सकता है। कोविड से हालात सामान्य होने पर शहर के साइकाइट्री अस्पताल को डिनोटिफाइड कर दिया गया, लेकिन अभी भी सीडी और गांधीनगर का पुराना अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है।
इसके अलावा गांधीनगर का नया जच्चा-बच्चा अस्पताल भी कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। इस बीच सोमवार को प्रदेश में 94 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से ही 85 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 77 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी
प्रदेश में कोविड संक्रमित मामलों को गंभीरता से लेते हुए कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ संपर्क मामलों की भी तेजी से पहचान करने को कहा गया है। फिलहाल किसी तरह की पाबंदियों को लागू नहीं किया जा रहा है, लेकिन यह संक्रमित मामलों पर निर्भर करेगा। -अटल डुल्लू, वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग
यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई