{"_id":"5d2dece68ebc3e6d035425f3","slug":"more-than-two-lakh-pilgrims-worshiped-hove-cave-of-amarnath-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख के पार, कई सालों का टूट सकता है रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख के पार, कई सालों का टूट सकता है रिकार्ड
Tue, 16 Jul 2019 08:57 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बम-बम भोले के जयकारे लगाते मंगलवार को 11538 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा के 16वें दिन तक 205083 यात्रियों ने दर्शन कर लिए। वर्ष 2018 में 20वें दिन 201582 और वर्ष 2017 में 18वें दिन दो लाख का आंकड़ा पार हुआ था।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक कश्मीर में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जम्मू से यात्रा को दो बार रोका गया है, जबकि मौसम ने कोई अड़चन नहीं डाली है। अगर इसी तरह यात्रा आगे बढ़ती रही तो पिछले कई सालों का रिकार्ड टूट सकता है।
अमरनाथ यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए रोजाना देशभर से हजारों शिव भक्त पहुंच रहे हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा जारी है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से मंगलवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच 3967 यात्रियों के जत्थे को घाटी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट पर अन्य वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं। शहर में स्थापित वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, महाजन हाल और पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में हजारों यात्रियों के साथ साधु संतों का ऑन स्पाट पंजीकरण किया जा रहा है। भोले के भक्तों का मौसम ने अभी तक पूरा साथ दिया है। घाटी के साथ जम्मू में हल्के बादलों से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली से आए यात्री शिव दत्त ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सुरक्षा के साथ अन्य इंतजामों को पुख्ता बनाया गया है। यात्री जम्मू-कश्मीर में पहुंचकर घर जैसा सुरक्षित माहौल महसूस कर रहे हैं।