रियासी में बड़ा हादसा: बेकाबू होकर पलटी मिनी बस, दो यात्रियों की मौत; पांच घायल
रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत पांच अन्य घायल हुए।
विस्तार
#WATCH | Reasi, Jammu and Kashmir: Two persons were killed and three others injured after a minibus they were travelling in met with an accident on the Reasi-Bakal road near Batalgala Tunnel in Reasi district. The injured were shifted to a nearby health facility for treatment. pic.twitter.com/VPWvyz3H6Y
— ANI (@ANI) September 14, 2026
मिनी बस सारंगधर से रियासी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन का एक टायर फटने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा जिसके बाद हादसा हुआ।
हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेसाई पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कुल सात लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक करीब 35 वर्षीय गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल रेसाई में इलाज चल रहा है।