{"_id":"5d63f4d48ebc3e0135498201","slug":"kashmir-latest-photos-of-srinagar-and-valley-after-article-370-revoked-latest-visuals-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कश्मीर में सड़कों पर वाहनों की कतार, निजी स्कूल और बाजार 22वें दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कश्मीर में सड़कों पर वाहनों की कतार, निजी स्कूल और बाजार 22वें दिन भी बंद
Mon, 26 Aug 2019 08:33 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में सोमवार को लगातार 22वें दिन आम जीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर निजी वाहनों की मौजूदगी दिखाई दी परंतु यहां के स्कूल और बाजार बंद रहे।
Trending Videos
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकांश हिस्सों में पाबंदियां खत्म की जा चुकी हैं परंतु कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल फिलहाल तैनात रहेंगे।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
घाटी के अधिकांश इलाकों में लैंड लाइन टेलीफोन सेवाएं चालू कर दी गई हैं। हालांकि लाल चौक और प्रेस एन्क्लेव एरिया में यह सुविधा अभी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पांच अगस्त से मोबाइल सेवाएं, ब्रॉडबैंड तथा अन्य इंटरनेट निजी सेवाएं पांच अगस्त से लेकर अभी तक बंद है।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का दावा है कि रविवार को भी पूरी घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रही। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सरकारी स्कूल खुले हुए हैं।
