फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उस आतंकी मुठभेड़ की दिलचस्प कहानी, मकान को बम से उड़ाने के बजाय सेना ने चुना था यह रास्ता

Mon, 26 Aug 2019 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
story of first encounter in valley on 21 August after removal of Article 370, jammu kashmir news
बारामुला मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में 21 अगस्त को हुई पहली मुठभेड़ की कहानी कम दिलचस्प नहीं है। 2005 के बाद पहली बार ओल्ड बारामुला में दहशतगर्दों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। घनी आबादी के कारण विस्फोट से मकान को उड़ा न पाने की विवशता के चलते छत के रास्ते उतरकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सीआरपीएफ तथा एसओजी के दो-दो जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की सिफारिश की गई है।



 

story of first encounter in valley on 21 August after removal of Article 370, jammu kashmir news
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जश्न के मूड में जवान - फोटो : अमर उजाला, फाइल
ऑपरेशन में 53 बटालियन सीआरपीएफ, बारामुला एसओजी तथा सेना शामिल थी। ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि दहशतगर्द जहां छिपे थे वह काफी घनी आबादी वाला इलाका था। मकान बिल्कुल सटकर बने हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान आईईडी लगाकर मकान को उड़ाया जाता तो काफी जान माल का नुकसान होता। जिस मकान में दहशतगर्द छिपे थे उससे सटकर 10 और मकान थे।

 
story of first encounter in valley on 21 August after removal of Article 370, jammu kashmir news
चार मंजिला मकान में बने हुए थे 16 कमरे - फोटो : अमर उजाला, फाइल

चार मंजिला इस मकान में 16 कमरे बने हुए थे। इसके कुछ कमरों में बाहरी राज्यों के मजदूर भी किराए पर रह रहे थे। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों ने रणनीति बनाई। इसके तहत छत के रास्ते जाकर दहशतगर्दों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। इसमें सीआरपीएफ तथा एसओजी के दो-दो जवानों की टीम बनाकर उन्हें छत पर भेजा गया। वे छत काटकर मकान में दाखिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
story of first encounter in valley on 21 August after removal of Article 370, jammu kashmir news
बारामूला एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला, फाइल

इस दौरान सुरक्षा बल के जवान उन्हें लगातार कवर फायर देते रहे। एक-एक मंजिल को क्लियर करते हुए उन्होंने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही फायरिंग में उलझाकर दहशतगर्द को ढेर किया।

विज्ञापन
story of first encounter in valley on 21 August after removal of Article 370, jammu kashmir news
आतंकी को जवानों ने किया ढेर - फोटो : अमर उजाला, फाइल

मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्द मोमिन गोजरी को मार गिराया गया था। ऑपरेशन में एसपीओ बिलाल अहमद शहीद और एसआई अमरदीप परिहार घायल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed