कश्मीर संभाग के बडगाम जिले का कनिहामा गांव अब हैंडलूम गांव के नाम से भी जाना जाएगा। यह देश के चुनिंदा दस हैंडलूम गांवों में शामिल हो जाएगा, जहां पर क्राफ्ट हैंडलूम विलेज बनाया जा रहा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और प्रदेश सरकार मिलकर कनिहामा गांव को क्राफ्ट हैंडलूम विलेज के रूप में विकसित कर रहे हैं। गांव को क्राफ्ट हैंडलूम विलेज के रूप में विकसित करने से न सिर्फ हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को एक बाजार मिलेगा, बल्कि यह पर्यटकों को आकर्षिक करने में सहायक होगा। यह गांव गुलमर्ग जाने वाली सड़क के साथ ही पड़ता है। ऐसे में गुलमर्ग जाने वाले पर्यटक इस गांव में विशेष रूप से शिरकत कर सकते हैं।
कश्मीर: हैंडलूम गांव के नाम से जाना जाएगा बडगाम का कनिहामा, पर्यटकों के लिए होगा आकर्षण का केंद्र
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:18 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में यह पहला ऐसा गांव होगा, जिसे इस तरह से विकसित किया जा रहा है। कनिहामा गांव को अलग पहचान मिलेगी। यह कश्मीर में पश्मीना और कानी शॉल बुनाई का पारंपरिक केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन