जम्मू-कश्मीर में पुलिस को आतंकियों की सूचना मिलने पर बारामुला के हंदवाड़ा हाईवे पर कचलू चौराहे पर बीएसएफ द्वारा नाका लगाकर दो आतंकियों और अलबदर संगठन के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन ने मिलकर अंजाम दिया। नाके पर तलाशी के दौरान संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने मौके से भागने की पूरी कोशिश की। इन व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद यासीन राठर, शौकत अहमद गनई और नाबी राठर के रूप में हुई है।
2 of 5
अलबदर के तीन मददगार और दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति काज़ियाबाद स्थित कचलू गांव के रहने वाले हैं। सुरक्षाबलों द्वारा इनकी तलाश करने पर इनके पास से गोला-बारूद और अलबदर संगठन के आतंकियों के लेटर पैड बरादम किए गए।
3 of 5
अलबदर के तीन मददगार और दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह तीनों आतंकी संगठन अलबदर के साथ ओजीडब्ल्यू के रूप में काम कर रहे हैं और इस आतंकी संगठन को भोजन और अन्य चीज़े उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही वे उग्रवादी संगठन के लिए ओजीडब्ल्यू नेटवर्क बनाने में मदद कर रहे थे और उनके आने-जाने के लिए सुरक्षित मार्ग ढूंढने का भी काम कर रहे थे।
4 of 5
अलबदर के तीन मददगार और दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जांच के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों ने खुलासा किया कि उनके परिचित दो अन्य व्यक्ति हाल ही में उग्रवादी रैंकों में शामिल हुए हैं और हंदवाड़ा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जानकारी के बाद हंदवाड़ा पुलिस ने 21 आरआर के साथ बदरकाली के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
5 of 5
अलबदर के तीन मददगार और दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इन दोनों आतंकियों की पहचान सलीम यूसफ राठर और इकलाक अहमद शेख के रूप में हुई है। यह दोनों व्यक्ति हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुए हैं। साथ ही यह इलाके में हिंसा पैदा करने के लिए सुरक्षाबलों, पंचों-सरपंचों और अन्य लोगों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इन दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बढ़ता जा रहा जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर, अब पुलिस कराएगी सामाजिक दूरी का पालन