{"_id":"6aa074689a7e3090d105cbcd","slug":"director-kapil-sharma-arrived-to-take-stock-of-development-works-in-akhnoor-jourian-and-khour-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-102036-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर, ज्यौड़ियां और खौड़ में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे निदेशक कपिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर, ज्यौड़ियां और खौड़ में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे निदेशक कपिल शर्मा
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और निर्माण कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। शहरी स्थानीय निकाय जम्मू के निदेशक कपिल शर्मा ने मंगलवार को अखनूर, ज्यौड़ियां और खौड़ नगर समितियों का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अखनूर नगर समिति के अंतर्गत ऐरनपुर स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का निरीक्षण कर कपिल शर्मा ने इसके संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यकारी अधिकारी को सुविधा को पूरी तरह क्रियाशील बनाने और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भवन निर्माण से जुड़े कार्यों और भवन अनुमति के मामलों की भी समीक्षा की गई।
ज्यौड़ियां में नगर समिति कार्यालय भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निदेशक ने संबंधित इंजीनियरिंग विंग को निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व पार्षदों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर कस्बे के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
खौड़ में विकास और कस्बे के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कपिल शर्मा ने सार्वजनिक स्थलों के उचित रखरखाव और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। ढेलेरी खौड़ में स्थित एमआरएफ सुविधा का भी निरीक्षण किया गया, जो खौड़ और ज्यौड़ियां नगर समितियों के लिए कार्य करती है।
तीनों नगर समितियों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निदेशक ने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की नियमित तैनाती और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कपिल शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का लाभ धरातल पर लोगों को दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को नियमित रूप से जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और नागरिकों को स्वच्छ, विकसित एवं बेहतर सुविधाओं वाले कस्बे उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।