फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कई दिन के बाद फिर बढ़े मामले, 53 की मौत, 2965 नए मरीज मिले

Tue, 25 May 2021 11:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 25 May 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: cases rise again after several days, 53 deaths, 2965 new patients found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2965 नए संक्रमित मामलों के साथ 53 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को 2237 मामले आने से मिली राहत से उम्मीद थी कि मंगलवार को संक्रमित मामले और कम होंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। जम्मू संभाग में 1145 व कश्मीर में 1819 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं राहत यह है कि 3623 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू संभाग में सबसे ज्यादा मौतें जीएमसी जम्मू में हुईं। यहां पर 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जीएमसी डोडा में तीन, जीएमसी कठुआ में चार, जीएमसी राजोरी में एक, सैन्य अस्पताल सतवारी में एक, एमएच जालंधर में एक, सीएस उधमपुर में एक, जिला अस्पताल उधमपुर में एक, सांबा जिला अस्पताल में दो व छह मरीजों की जान घर पर ही आइसोलेशन में हुई है। वहीं अब गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। सैंपल को जांच के लिए माइक्रोबायोलाजी लैब में भेजा गया है।
Jammu and Kashmir: cases rise again after several days, 53 deaths, 2965 new patients found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
संभाग स्तर पर नए संक्रमित मामलों में जम्मू जिले में 438, उधमपुर में 102, राजोरी में 99, डोडा में 62, कठुआ में 117, सांबा में 84, किश्तवाड़ में 27, पुंछ में 58, रामबन में 110 और रियासी में 48 नए मामले आए हैं।
Jammu and Kashmir: cases rise again after several days, 53 deaths, 2965 new patients found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के श्रीनगर जिले में 487, बारामुला में 220, बडगाम में 266, पुलवामा में 169, कुपवाड़ा में 91, अनंतनाग में 223, बांदीपोरा में 85, गांदरबल में 97, कुलगाम में 109 और शोपियां में 72 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: cases rise again after several days, 53 deaths, 2965 new patients found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 75 हजार 822 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: cases rise again after several days, 53 deaths, 2965 new patients found
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
मौतों का आंकड़ा 3622 पर पहुंच गया है और एक्टिव मामले 44918 हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव मामले जम्मू जिले में 6976 हैं। दूसरे नंबर पर श्रीनगर जिले में 5800 सक्रिय केस हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कार्यों में ड्यूटी करें या फिर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाएं शिक्षक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed