कोरोना के इस दौर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। जम्मू संभाग में वीडियो कॉल के माध्यम से भी युवतियां अश्लील फोटो डालने के नाम पर पैसों की डिमांड कर रही हैं। इतना ही नहीं बैंक एटीएम का पासवर्ड जानकर, लॉटरी के नाम पर, फेसबुक आईडी हैक कर भी ठगी की जा रही है। जम्मू संभाग में अप्रैल और मई में इस तरह के 150 से ज्यादा मामले आए। साइबर पुलिस 40 से ज्यादा मामले सुलझा चुकी है 110 मामलों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच चल रही है।
आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार इन ठगों से बचने का एक ही तरीका है। पहले लोग ध्यान से फोन सुनें। अगर लग रहा है कि उनके साथ पासवर्ड या अन्य नाम पर कमाई का झांसा दिया जा रहा है। तो तुरंत फोन काट दें और पुलिस को सूचित करें। ठगों को अपने खाता नंबर या फिर अन्य पासवर्ड संबंधी जानकारी न दें। अपने पासवर्ड हमेशा बदलते रहें।
ऑनलाइन ठगी के मामले में सबसे ज्यादा बुजुर्ग या फिर अनपढ़ व्यक्ति झांसे में आ रहे हैं। अब तक एटीएम पैन नंबर देने में सबसे ज्यादा अनपढ़ या बुजुर्गों की ही शिकायतें आई हैं। अकसर अनपढ़ व्यक्ति ठगों की चाल नहीं समझ पाते।
आरएस पुरा के एक फौजी की फेसबुक पर एक युवती दोस्त बनी। व्हाट्सएप पर कॉल कर उसे अपनी ओर आकर्षित किया। बाद में वीडियो कॉल कर अपना अश्लील वीडियो दिखाई। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। मामला जांच के लिए साइबर पुलिस के पास पहुंचा है।
केस नंबर दो
शहर के एक वकील ने ऑनलाइन कैमरा खरीदा। इसमें कंपनी की ओर से सामान न भेजकर बोतल भेज दी गई। मामले को साइबर पुलिस हल कर रही है। अभी तक कैमरा नहीं मिल पाया है। इसके लिए पचास हजार रुपये जमा करवाए गए थे।
ठगों से लोग सावधान रहें। ठगी की आशंका पर पुलिस को सूचित करें। अब तक साइबर सेल में आए मामलों को हल किया जा रहा है। कुछ मामले हल कर दिए गए हैं। अपना पासवर्ड किसी को न दें। बार-बार पासवर्ड चेंज करते रहें। -चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू