Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government will give five kanals of land to a school for special children

जम्मू-कश्मीर: विशेष बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बारामुला में स्कूल के लिए सरकार देगी पांच कनाल जमीन

Tue, 24 Nov 2026 11:17 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 24 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

प्रदेश सरकार बारामुला के हादीपोरा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्कूल स्थापित करेगी, जिसके लिए पांच कनाल भूमि समाज कल्याण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।

विज्ञापन
Government will give five kanals of land to a school for special children
अमृतसर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्कूल स्थापित करेगी। स्कूल का निर्माण बारामुला के हादीपोरा में होगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, सरकार की तरफ से पांच कनाल भूमि समाज कल्याण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रस्तावित संस्थान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेष शैक्षिक सुविधाएं, चिकित्सीय सहायता और कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा। इससे उन्हें समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य उनकी आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सशक्तीकरण और समाज में सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

सरकार की इस पहल से विशेष रूप से उन लोगों तक विकास और सामाजिक कल्याण का लाभ पहुंचेगा, जिन्हें अतिरिक्त देखभाल, सहायता और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर लगातार जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने समावेशी और संवेदनशील समाज की आवश्यकता पर जोर दिया है। इन प्रयासों से आर्थिक या शारीरिक सीमाओं से परे, सम्मान के साथ जीवन जीने, आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्राप्त करने और अपनी क्षमताओं को साकार करने का अवसर मिले। बारामुला में प्रस्तावित स्कूल की स्थापना विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायता प्रणाली को मजबूत करने और उनकी शिक्षा, पुनर्वास तथा सामाजिक एकीकरण के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में एक और कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने गुरु नानक जयंती पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, गुरु नानक देव जी की शाश्वत शिक्षाएं करुणा, समानता, एकता और निस्वार्थ सेवा पर आधारित हैं। आज भी मानवता को प्रेरित करती हैं और विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए आपसी सम्मान, भाईचारे और समावेशिता के मूल्यों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed