फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers are forced to do corona related work instead of taking online classes in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कार्यों में ड्यूटी करें या फिर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाएं शिक्षक

Tue, 25 May 2021 10:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 25 May 2021 10:10 PM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है सबसे ज्यादा प्रभावित। शिक्षकों के कोरोना कार्यों में ड्यूटी लगाने से पटरी से उतरने लगी ऑनलाइन पढ़ाई।

विज्ञापन
teachers are forced to do corona related work instead of taking online classes in jammu kashmir
ऑनलाइन क्लास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूल में सात मास्टर हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही ऑनलाइन पढ़ाते थे, लेकिन पिछले दो सप्ताह से वह भी नहीं पढ़ा रहे हैं। दोनों की ड्यूटी कोविड से जुड़े कार्यों में लगा दी गई है। दो सप्ताह से ऑनलाइन पढ़ाई बंद है, पहले जितना पढ़ा था वह भी अब भूलने लगे हैं। यह कहना कि जम्मू संभाग के डोडा जिले के तहसील भाला के एक सरकारी स्कूल के छात्रों का। यह सिर्फ डोडा ही नहीं बल्कि संभाग के अधिकांश जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कहानी है, क्योंकि यहां तैनात शिक्षकों की कोविड कार्यों में ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है कि कितने अध्यापक कोविड से जुड़े कार्यों में लगाए हैं। शिक्षकों की कोविड से जुड़े कार्यों में ड्यूटी लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई पटरी से उतर गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात ज्यादातर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रीशिक्षत नहीं हैं, ऐसे में जो एक-दो ऑनलाइन पढ़ाई करवाने में सक्षम हैं उनकी ड्यूटी कोविड से जड़े कार्यों में लगी है, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई ठप हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- #ladengecoronase: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 45+ के सभी लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनपुर से लेकर वैक्सीनेशन अभियान, होम आइसोलेशन से जुड़े कार्य, डोर-टू-डोर सर्वे सहित अन्य कार्यों में लेक्चरर और मास्टर की ड्यूटी लगाई है। जिला स्तर पर संबंधित उपायुक्त ने जरूरत के हिसाब से इन शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया है।


शिक्षकों को जिला स्तर पर तैनात किया है, जिसका कोई समग्र डाटा हमारे पास नहीं है। कोविड से संबंधित कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी से ऑनलाइन पढ़ाई पर पड़ने वाले असर की कोई शिकायत में मेरी जानकारी में नहीं है। - एचआर पखरू, ज्वाइंट निदेशक

टीवी चैनल और रेडियो पर क्लास शुरू करने में देरी
कोरोना की वजह से जिस तरीके से शिक्षकों को काम पर लगाया गया, उससे ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में विभाग द्वारा छात्रों के लिए टीवी चैनल और रेडियो पर लगाई जाने वाली क्लास को शुरू करने में देरी की जा रही है। स्कूल बंद हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन विभाग अब तक टीवी और रेडियो पर क्लास शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed