{"_id":"5e8487578ebc3e6f960d352f","slug":"coronavirus-and-lockdown-latest-update-jammu-kashmir-handwara-police-along-with-crpf-distributed-food-items-to-needy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर लोगों को राशन पहुंचा रहे हैं जवान, हंदवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ ने संभाल मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर लोगों को राशन पहुंचा रहे हैं जवान, हंदवाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ ने संभाल मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस अधीक्षक डॉ जी.वी. संदीप चक्रवर्ती और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन के कमांडेंट ओंकारनाथ सिंह ने जवानों के साथ थाना क्षेत्र हंदवाड़ा में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए लोगों से विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा। लोगों ने हंदवाड़ा पुलिस व सुरक्षाबलों के प्रयास और महामारी के समय मदद पहुंचाने के लिए सराहना की। सुरक्षाबलों ने लोगों से कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखें।
2 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया कराया गया है। इसमें बाहरी राज्यों से आए लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने आटा, चावल, दाल, चीनी, तेज, नमक, प्याज और टमाटर लोगों को मुहैया करवाया। छन्नी बाईपास इलाके में राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
3 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शराब कारोबारियों और दुकानदारों से जमा की गई दो करोड़ की राशि उपराज्यपाल के राहत कोष में दी गई है। वित्त आयुक्त विपुल पाठक ने बुधवार को उपराज्यपाल को यह चेक सौंपा। इस मौके पर आबकारी विभाग के आयुक्त राजेश कुमार शबन भी उपस्थित थे। दो दिन पहले ही वाइन ट्रेडर एसोसिएशन ने आबकारी विभाग से अपील की थी कि उनके द्वारा हर महीने जमा कराई जाने वाली 2500 रुपये की किश्तों का जमा पैसा राहत कोष में दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से मास्क बनाने की पहल की गई है। जिसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यूथ कांग्रेस के महासचिव रिकी डलोत्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर मास्क बनाने का काम शुरू किया गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सभी को योगदान देना होगा। इसके लिए यूथ कांग्रेस प्रयासरत है।
विज्ञापन
5 of 5
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर में रेशमघर कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित किया गया है। हर परिवार को पांच किलो आटा दिया गया है। इसमें बाहरी राज्यों से रह रहे लोग भी लाभान्वित हुए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी राशन दिया गया। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई है। अलग-अलग जगहों में राशन वितरण किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।