फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2022: सज गया बाबा बर्फानी का दरबार, देखें पहले जत्थे के सफर की मनमोहक तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2022 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 04:16 PM IST
सार

नुनवान और बालटाल आधार शिविर से भोले भंडारी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर बम-बम भोले के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
amarnath yatra 2022 photos first batch leaves from nunban and baltal camp to holy cave shrine amarnath yatra photos
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिमालय पर्वत पर बाबा बर्फानी का दरबार सज गया है। गुरुवार सुबह नुनवान और बालटाल आधार शिविर से भोले भंडारी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुई यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में देखिए पहले जत्थे की यात्रा...
amarnath yatra 2022 photos first batch leaves from nunban and baltal camp to holy cave shrine amarnath yatra photos
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें आतंकी धमकियों का कोई डर नहीं। वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए हैं और उन पर अटूट विश्वास है। भोलेनाथ अपने भक्तों की विकट परिस्थितियों में रक्षा करते हैं। पहले जत्थे में बड़ी संख्या में शामिल यात्री पहली बार बाबा के द्वार पर नतमस्तक होने के लिए रवान हुए हैं। जमशेदपुर की वीनिता सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तस्वीर को देश दुनिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन की व्यवस्था पर संतोष जताया। दिल्ली से आईं सीमा ने बताया कि वह पहली बार अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही हैं। काफी अच्छा लग रहा है कि भगवान शिव के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

amarnath yatra 2022 photos first batch leaves from nunban and baltal camp to holy cave shrine amarnath yatra photos
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार सुबह पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से 2,750 और दोमेल-बालटाल आधार शिविर से 6,215 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2022 photos first batch leaves from nunban and baltal camp to holy cave shrine amarnath yatra photos
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

तीर्थयात्रा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके अलावा ड्रोन और आरएफआईडी चिप्स की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
amarnath yatra 2022 photos first batch leaves from nunban and baltal camp to holy cave shrine amarnath yatra photos
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

दिल्ली की तृष्णा ने बताया कि उनके साथ 47 सदस्य बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए हैं। यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। दिल्ली के प्रकाश सिंह ने कहा कि भोलेनाथ के दर्शन करके जीवन सफल हो जाएगा। इस बार रिकॉर्ड यात्रा होने की उम्मीद है। मुंबई के जीवन लाल ने कहा कि वह पहली बार यात्रा के लिए आए हैं। काफी सुखद अहसास हो रहा है। भगवान शिव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed