जम्मू शहर स्थित आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह मंत्रोच्चार के बीच जत्थे को रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ जम्मू शहर के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे।
Amarnath Yatra: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जम्मू शहर, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 PM IST
सार
जम्मू शहर स्थित आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन