Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Laal Chowk, Deepoutsav, Celebrate Diwali

Srinagar News: दीपोत्सव से रोशन घाटी में गूंजी रामायण की चौपाइयां

विज्ञापन
Srinagar, Laal Chowk, Deepoutsav, Celebrate Diwali
यह वही ऐतिहासिक लाल चौक है, जहां कभी तिरंगा फहराना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। कब, कहां से गो
- लाल चौक, शंकराचार्य मंदिर, दुर्गा नाग मंदिर सहित पूरी घाटी में मनाया गया दीपोत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दीपावली के अवसर पर रविवार को पूरी घाटी दीपोत्सव से रोशन हो गई। श्रीनगर के लाल चौक, शंकराचार्य मंदिर, दुर्गा नाग मंदिर सहित सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। कश्मीरी पंडितों और प्रवासी हिंदुओं ने भी अपने घरों में दीपक जलाए। इसके अलावा अनंतनाग, बांदीपोरा, कुलगाम, गांदरबल सहित सभी जगह दीपावली पर पूजन किया गया और दीप जलाए गए।
कर्तव्य पथ पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तीसरी बटालियन ने रविवार को जिला पुलिस लाइंस बांदीपोरा में दीपोत्सव का पर्व बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। अपने घरों और परिवारों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सीमांत क्षेत्र में तैनात जवानों ने अधिकारियों के साथ मिलकर दीप जलाए और एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों के बीच मिठाइयों का वितरण किया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

परिजनों से दूर होने के बावजूद कैंप परिसर में बने पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल ने जवानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। सभी कर्मियों ने एक परिवार की तरह एकजुट होकर इस पावन अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी जवानों की मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। जवानों ने भी पारंपरिक उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाते हुए देशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की कामना की। मिठाई वितरण और बधाई संदेशों के आदान-प्रदान के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने रविवार को अपने मुख्यालय साडूरा कुलगाम में प्रकाश पर्व दिवाली पूरे पारंपरिक उल्लास और गरिमा के साथ मनाया। अपने घरों और परिजनों से सैकड़ों मील दूर सरहद और सुरक्षा मोर्चे पर डटे जवानों ने कैंप परिसर में एक साथ आकर खुशियां बांटीं। मुख्यालय परिसर में आयोजित इस उत्सव के दौरान जवानों और अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध होकर मोमबत्तियां और दीये जलाए। इसके साथ ही जवानों ने आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियों का इजहार किया। उत्सव के दौरान कैंप में उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed