फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक: कान की दवा लेने जा रहे थे पीजीआई, ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की दुखद मौत

Tue, 15 Mar 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three died in truck collision in Rohtak of  Haryana
रणबीर, मनोज देवी, ताराचंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड पर वीटा मिल्क प्लांट के पास गोल चक्कर पर ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान जान चली गई। मृतकों में ताराचंद (56) व उसकी पत्नी मनोज देवी (48) पानीपत जिले के गांव कवि के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा मृतक चमारिया गांव निवासी रणबीर सिंह (55) है। रणबीर सिंह दंपती को डॉक्टर के पास पीजीआई लेकर जा रहा था। 



पानीपत जिले के मतलौडा के नजदीकी गांव कवि निवासी मंजीत ने बताया कि वह एक बहन और एक भाई है। जबकि चमारिया गांव में उसके मामा की लड़की शादीशुदा है। मंजीत ने बताया कि उसकी मां मनोज देवी के कान में कई दिन से दिक्कत थी। सोमवार सुबह उसका पिता ताराचंद व मां बाइक पर रोहतक पहुंचे। आगे मामा की लड़की का ससुर चमारिया निवासी रणबीर सिंह मिला। तीनों बाइक पर सवार होकर चमारिया गांव से पीजीआई में डॉक्टर के पास जा रहे थे।

करीब 11 बजे जब वीटा प्लांट से पहले गोल चक्कर से सुखपुरा चौक की तरफ मुड़े तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर ट्रक के आगे गिर गई। ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने ट्रक को रुकवाया, लेकिन तब तक ताराचंद व रणबीर दम तोड़ चुके थे, जबकि मनोज देवी की सांसें चल रही थी। उसे राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। 

Three died in truck collision in Rohtak of  Haryana
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा ट्रक ने मारी टक्कर
हादसे की सूचना पाकर डीएसपी ट्रैफिक डॉक्टर रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। नजदीक शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि ट्रक तेज गति से आ रहा था। बाइक आगे आ गई, ट्रक चालक ब्रेक नहीं लगा सका और बाइक को टक्कर मार दी। 

Three died in truck collision in Rohtak of  Haryana
मौके पर जांच करती पुलिस। ट्रक के नीचे पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क पर बिखरा गया खून
हादसे के बाद मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया, लेकिन घायल ताराचंद व रणबीर की मौत हो चुकी थी। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three died in truck collision in Rohtak of  Haryana
मनोज देवी व ताराचंद की मौत के बाद पीजीआई में विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहानौर के ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
चमारिया गांव निवासी दर्शन हुड्डा ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी का फूफा ताराचंद व बुआ मनोज देवी बाइक पर पिता रणबीर सिंह के साथ जा रहे थे। ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता रणबीर व पत्नी के फूफा ताराचंद की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनोज देवी ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। भीड़ ने ट्रक चालक को काबू किया। उसकी पहचान काहनौर के निंगाना चौक निवासी उमेद सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने उमेद के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।

जनस्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए थे रणबीर सिंह
दर्शन हुड्डा ने बताया कि वह खानपुर मेडिकल कालेज में लैब के अंदर तकनीशियन की नौकरी करता है। उसके पिता रणबीर सिंह स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते थे, जो पिछले साल की सेवानिवृत्त हुए थे। उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव ककाना में हुई थी। पत्नी की बुआ व फूफा पीजीआई में उपचार के लिए आए थे। 

विज्ञापन
Three died in truck collision in Rohtak of  Haryana
ट्रक के नीचे पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ है, जो रोहतक का ही रहने वाला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। - डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी ट्रैफिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed