फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Criminal history of 896 miscreants to be uploaded to the Yaksh app

Mathura News: 896 बदमाशों का यक्ष ऐप पर अपलोड होगा आपराधिक इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Criminal history of 896 miscreants to be uploaded to the Yaksh app
वृंदावन। अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम अपराधियों के घर-घर पहुंचकर दस्तक दे रही है। डीजीपी के ड्रीम प्रोजेक्ट ''''यक्ष ऐप'''' के तहत सभी चिन्हित अपराधियों की फोटो, वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नगर क्षेत्र में कुल 896 अपराधी दर्ज हैं, जिनमें से 45 अपराधी लूट और छिनैती जैसी वारदातों में शामिल हैं। अभियान के तहत अशांति फैलाने वाले तत्वों से लेकर हार्डकोर क्रिमिनल, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और नए काम-धंधे से जुड़े पूर्व अपराधियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। यक्ष ऐप पर अपराधी का फोटो, मूल व वर्तमान पता, पारिवारिक विवरण और संपर्क नंबर दर्ज किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी वारदात के दौरान एक क्लिक में अपराधी की पहचान की जा सके। इसके अलावा, अन्य राज्यों से आकर अपराध करने वाले शातिरों का डेटा भी ऑनलाइन अपलोड कर संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

--
अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से लेकर हार्डकोर क्रिमिनल्स तक का सत्यापन किया जा रहा है। यक्ष एप में डेटा दर्ज होने से अपराधियों की पहचान और उनकी पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। इस कार्य के लिए चौकी स्तर पर 25 बीट बनाकर लगभग 75 पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— वरुण मिश्रा, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed