फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानीपत में सनसनी : दो साल पहले खरीदा था मकान, फर्श ऊंचा उठाने के लिए की खुदाई, गड्ढे से मिले तीन कंकाल 

Tue, 23 Mar 2021 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Skeleton of a woman and two kids found at a house in Panipat of Haryana
पानीपत में घर की खुदाई में मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को एक घर से तीन कंकाल बरामद हुए। एक ही जगह तीन कंकाल मिलने से कालोनी में सनसनी फैल गई। वाकया शिवनगर का है। दो साल पहले खरीदे गए मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए मंगलवार को खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक जगह हथौड़ा मारने पर फर्श के नीचे गड्ढा मिला। वहां से एक महिला और दो बच्चों का कंकाल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
Skeleton of a woman and two kids found at a house in Panipat of Haryana
पानीपत में घर से मिले कंकाल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही एसपी पानीपत समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। महिला और बच्चों की उम्र का फिलहाल अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। पुलिस का कहना है कि एसएफएल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पुख्ता तौर पर कहा जा सकेगा।
 
Skeleton of a woman and two kids found at a house in Panipat of Haryana
पानीपत में घर से मिले कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के बबैल रोड स्थित कालोनी शिवनगर में हाल ही सड़क बनी है। इसके सरोज पत्नी आदेश का मकान सड़क से नीचे हो गया। अपने मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए तीन दिन से उनके घर में काम चल रहा था। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Skeleton of a woman and two kids found at a house in Panipat of Haryana
पानीपत में घर से मिले कंकाल - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जमीन की खुदाई के दौरान मजदूर विकास ने फर्श पर हथौड़ा मारा तो फर्श खोखला मिली। सरोज ने कहा कि यहां से चींटियां भी आ रही हैं, हथौड़ा मारो, अगर कोई गड्ढा होगा तो उसे भर दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन
Skeleton of a woman and two kids found at a house in Panipat of Haryana
पानीपत में मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दोबारा हथौड़ा मारने पर फर्श गिर गई और गड्ढे में एक कंकाल मिला। कंगाल पर हरे रंग का कुर्ता था। इस पर पुलिस को बुलाया गया। एसपी शशांक कुमार सावन समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने और खुदाई कराई तो दो बच्चे के कंकाल भी मिले। सरोज ने दो साल पहले ही यह मकान खरीदा था। मकान किससे खरीदा गया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed