फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदली खुशी: बेटी के जन्मदिन पर बिखरा बॉक्सिंग कोच का परिवार, हादसे में 4 की मौत, कार के हुए 2 टुकड़े

Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

राजस्थान के चुरू जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बॉक्सिंग कोच कर्मबीर (35) उनकी पत्नी रेणु (32), बेटी प्राची (2) और भतीजे यश (10) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four people of Hisar died in a road accident in Churu district of Rajasthan
मृतका रेणू अपनी बेटी प्राची के साथ, हादसे में क्षतिग्रस्त कार, मृतक कर्मबीर अपनी बेटी प्राची के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार के आजाद नगर के शिव नगर क्षेत्र के कर्मबीर की बेटी प्राची का सोमवार को जन्मदिन था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बेटी के जन्मदिन पर सालासर धाम जाने का कार्यक्रम बनाया और परिचित की कार से सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपती अपनी दो साल की बेटी और भतीजे के साथ निकले। लेकिन ये खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई।



रास्ते में लक्ष्मणगढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के दो हिस्से हो गए वहीं बॉक्सिंग कोच कर्मबीर का परिवार तिनके ही तरह बिखर गया। हादसे में कर्मबीर, उसकी पत्नी रेणु, बेटी प्राची और भतीजे यश की मौत हो गई। यश मृतक के बड़े भाई राजू का इकलौता चिराग था। 

Four people of Hisar died in a road accident in Churu district of Rajasthan
मृतका रेणू बेटी प्राची के साथ, यश और प्राची का फाइल फोटो। कर्मबीर बेटी प्राची के साथ। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, सुबह करीब 9 बजे जैसे ही हादसे की खबर शिव नगर पहुंची मातम छा गया। परिवार के कुछ लोग हादसे की सूचना मिलने पर राजस्थान के लिए निकले तो पड़ोसी की महिलाएं कोशिश करती रहीं कि परिवार की महिलाओं को हादसे की भनक न ले। पूरा दिन गली में सन्नाटा पसरा रहा। शाम करीब सात बजे तक शव आजाद नगर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थी। महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल था। 

Four people of Hisar died in a road accident in Churu district of Rajasthan
हादसे में कार के दो हिस्से हो गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार और अध्यापक आरएस ज्याणी का छोटा बेटा कर्मबीर चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग कोच के पद पर कार्यरत था। कर्मबीर अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए चंडीगढ़ से घर आया था। घर में खुशी का माहौल था। जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। शाम को जन्मदिन मनाने से पहले सुबह कर्मबीर, उनकी पत्नी रेणू, बेटी प्राची और भतीजे के साथ शुभ काम के लिए निकला था, लेकिन सब खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four people of Hisar died in a road accident in Churu district of Rajasthan
हादसे में कार के दो हिस्से हो गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक के पिता का हादसे में कट गया था एक पांव 
मृतक कर्मबीर के पिता आरएस ज्याणी का कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिंदगी बचाने के लिए एक पांव काटना पड़ा। पिछले पांच महीनों से वे पेट दर्द से परेशान हैं। मृतक की माता बीमार रहती है। करीब आठ साल पहले उनके मंझले बेटे का भी निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Four people of Hisar died in a road accident in Churu district of Rajasthan
मृतका रेणू बेटी प्राची के साथ कर्मबीर बेटी प्राची के साथ। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटी के जन्म के बाद घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी रेणु 
कर्मबीर और रेणू दोनों बॉक्सिंग खिलाड़ी थे। खेलते समय दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद कर्मबीर ने लितानी की रहने वाली रेणु से शादी की। कर्मबीर खिलाड़ियों को कोचिंग देने लगा और रेणु ने एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। दो साल पहले बेटी प्राची के पैदा होने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया और घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगी। परिजनों ने बताया कि दोनों का स्वभाव मिलनसार था। वहीं यश अपनी बहन प्राची के साथ खेलता रहता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed