हरियाणा के हिसार जिले के ढंढेरी गांव के बेटे शहीद निशांत मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। राजकीय सम्मान के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढंढेरी में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद निशांत मलिक के चचेरे भाई दीक्षांत ने मुखाग्नि दी।
इससे पहले अंतिम दर्शन के दौरान शहीद निशांत के पिता जयबीर मलिक ने हाथ में तिरंगा उठाकर अपने बेटे को सेल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शहीद निशांत मलिक अमर रहे के नारे लगाए। बता दें जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में वीरवार की सुबह हुई आतंकी मुठभेड़ निशांत मलिक शहीद हो गया था।
2 of 7
गम में शहीद की बहनें ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इकलौते भाई के शव को देख फूट-फूट कर रोई बहनें
शहीद निशांत मलिक पार्थिव शरीर घर आते ही उनकी बहन किरण, ज्योति व नीरज फूट-फूट कर रोने लगी। बहनों को रोता देख पिता जयवीर मलिक, निशांत की मां भी अपने आंसू नहीं रोक सकी। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू छलक रहे थे। तीनों बहनों ने कहा कि हमें अपने भाई पर गर्व है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। हमें सिर्फ एक बात का मलाल है कि वह हमारी राखी अपनी कलाई पर नहीं बंधवा सके।
3 of 7
बेटे के अंतिम दर्शन करती मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसी प्रियंका सोनी ने बंधाया ढांढस
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शहीद निशांत के परिजनों का ढांढस बंधाया। डीसी ने निशांत की माता को पानी पिलाया। शहीद निशांत को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
4 of 7
ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने शव यात्रा को किया नमन
शहीद निशांत मलिक की अंतिम शव यात्रा सुबह 9 बजे उसके घर से चली। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा हांसी, प्रेमनगर, देपल, रामायण व ढंढेरी गांव के बीचों होते हुए स्कूल में पहुंची। गांव के लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर निशांत को नमन किया। शहीद निशांत मलिक के पिता रिटायर्ड हवलदार जयवीर मलिक भी आर्मी वाहन में तिरंगा झंडा लेकर खड़े रहे।
5 of 7
शहीद निशांत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी बहन को शादी में गाड़ी गिफ्ट करना चाहता था निशांत
निशांत मलिक की रक्षा बंधन से एक दिन पहले ही अपने छोटी बहन से फोन पर बात हुई थी। राखी के दिन बहन ने निशांत को फोन किया तो निशांत का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। निशांत के पिता आर्मी कैंट में हो रहे सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। निशांत की तीन बहनें किरण, ज्योति विवाहित हैं और तीसरी बहन नीरज की जनवरी 2022 में शादी होनी प्रस्तावित है। नीरज की शादी में निशांत ने गाड़ी गिफ्ट करने के लिए एफडी करवाई हुई थी।