फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat एक-एक कर खुल रहे राज, साजिश के तहत सुधीर ने गार्ड को फ्लैट पर छोड़ा! ड्राइवर ने भी किए खुलासे

Sun, 28 Aug 2022 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 07:01 AM IST
सार

सोनाली के भतीजे मोनिंद्र फोगाट का कहना है कि जब वे गोवा पहुंचे तो आरोपी सुधीर सांगवान के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

विज्ञापन
Secrets are being revealed one by one in the death of Sonali Phogat's
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

भाजपा नेता सोनाली फोगाट को गोवा ले जाने से पहले सुधीर सांगवान ने साजिश के तहत गनमैन सिपाही मंदीप को गुरुग्राम के फ्लैट पर छोड़ गया था। सुधीर साजिश के तहत सोनाली को गोवा ले गया। जाने से पहले सोनाली ने गनमैन को कहा था कि अभी आप आराम करो, हम लौटने पर संपर्क करेंगे। गोवा पुलिस की जांच में सामने आएगा कि गनमैन को गुरुग्राम क्यों छोड़ा गया। सोनाली के भतीजे मोनिंद्र फोगाट का कहना है कि जब वे गोवा पहुंचे तो आरोपी सुधीर सांगवान के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।



मोनिंद्र फोगाट ने बताया कि वे 23 अगस्त को गोवा के सैंट थॉमस अस्पताल में पहुंचे थे। वहां पर सुधीर सांगवान मौजूद था। जब हमने गोवा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फोन किया था तो उसने कहा था कि वह होटल में है। सुधीर ने रात 9 बजे हमें सोनाली का मोबाइल फोन दिया। सुधीर ने फोन का सारा डाटा डिलीट कर दिया था। सुधीर ने गोवा पुलिस की कस्टडी में बैठकर मोबाइल फोन कर शिवम से लैपटॉप और डीवीआर चोरी करने को कहा। उसके कहने पर शिवम ने चोरी की। 

Secrets are being revealed one by one in the death of Sonali Phogat's
sonali phogat - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार और प्रशासन ने नहीं की कोई मदद 
तीन दिन तक हम गोवा में रुके। हम कभी अस्पताल तो कभी पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ गोवा सरकार और प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। हरियाणा से भी किसी नेता या प्रशासन की तरफ कोई मदद नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद हिसार के फार्म हाउस पर नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। अगर, सरकार चाहती तो दूसरे ही दिन पोस्टमार्टम हो जाता। 

Secrets are being revealed one by one in the death of Sonali Phogat's
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

हिसार पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई
सदर थाना पुलिस में फार्म हाउस से लैपटॉप, डीवीआर और जरूरी दस्तावेज चोरी करने की शिकायत दी। पुलिस ने सुधीर सांगवान और शिवम के खिलाफ चोरी का केस तो दर्ज कर लिया है। अभी तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Secrets are being revealed one by one in the death of Sonali Phogat's
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनाली की गाड़ी सुधीर चलाता था 
सोनाली फोगाट के चालक उमेद ने बताया कि सुधीर सांगवान मैडम सोनाली से किसी को मिलने नहीं देता था। गाड़ी चलाने के लिए चालक तो रखे हुए थे लेकिन, सुधीर किसी को गाड़ी चलाने नहीं देता था। चालक को बस गाड़ी की रिपेयरिंग या गाड़ी स्टार्ट करने के लिए रखे हुए थे। अगर, कोई सोनाली से बात कर लेता था तो वह उसे काफी धमकाता था। उसके न होने पर वह खुद गाड़ी चलाता था। अगर, मैडम कहीं अपनी मर्जी से चली जाती थी तो सुधीर काफी धमकाता था। सुधीर का दोस्त सुखविंद्र अक्सर यहां पर आता जाता रहता था। सुधीर सांगवान मैडम के मोबाइल फोन से उनके घरवालों के नंबर भी डिलीट कर देता था। उसने मैडम को सभी से अलग कर दिया था।

विज्ञापन
Secrets are being revealed one by one in the death of Sonali Phogat's
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिमांड में पूछे जा सकते हैं ये सवाल
हिसार। गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को 10 दिनों की रिमांड पर लिया है। इस दौरान दोनों आरोपियों से पुलिस ये सवाल पूछ सकती है। 
1. सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग देने के पीछे कारण क्या है?
2. गुुरुग्राम में जो फ्लैट है वो किसने नाम है और कब खरीदा, पैसे कहां से आए?
3. दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात के आरोप में क्या सच्चाई है ?
4. सोनाली को गोवा ले जाने का प्लान कब बनाया था और इस साजिश में कौन-कौन शामिल है?
5. फार्म हाउस से लैपटॉप और डीवीआर क्यों चोरी करवाई, क्या राज छुपे हैं?
6. इसमें राजनैतिक साजिश तो नहीं?
7. पूरे प्रकरण में सुधीर सांगवान और सुखविंद्र की क्या-क्या भूमिका है ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed