फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: नया वीडियो वायरल, सोनाली को जबरदस्ती पिलाया नशीला पदार्थ, क्लब से 1.5 ग्राम सिंथेटिक ड्रग बरामद

Sun, 28 Aug 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:13 AM IST
सार

गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को मासूपा कस्बे की अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई है।

विज्ञापन
Bjp Leader and TikTok Star Sonali Phogat Death Mystery She Was Forced to Drink Intoxicants New Video Viral
सोनाली फोगाट को जबरन मादक पदार्थ पिलाता आरोपी - फोटो : ANI

भाजपा नेता व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है। गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के शौचालय से 1.5 ग्राम सिंथेटिक ड्रग बरामद की है। इस मामले में सुधीर सांगवान, सुखविंद्र, एडविन नून्स, दत्ता प्रसाद गांवकर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बीच क्लब में सोनाली को जबरदस्ती मादक पदार्थ पिलाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।



गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को मासूपा कस्बे की अदालत में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई है। रिमांड के दौरान गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को हिसार, रोहतक और गुरुग्राम लेकर जाएगी।

सोनाली की प्रॉपर्टी, बैंक डिटेल, गुुरुग्राम फ्लैट के बारे में जानकारी जुटाएगी। पता लगाया जाएगा कि फ्लैट कब खरीदा, किसने खरीदा और किसने नाम है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पैसों का लेनदेन का मामला हो सकता है। ड्रग मामले में कर्लीज क्लब के मालिक एडविन और ड्रग पैडलर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने दोनों युवतियों की पहचान भी कर ली है जो केक काटते समय सोनाली के साथ दिखाई दी थीं।

Bjp Leader and TikTok Star Sonali Phogat Death Mystery She Was Forced to Drink Intoxicants New Video Viral
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

क्या है सिंथेटिक ड्रग
सिंथेटिक ड्रग को प्रयोगशाला में बनाया जाता है। इसकी मांग रेव पार्टी में ज्यादा होती है। इसमें कैनाबिनॉएड्स केमिकल होता है जो ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। इसके ज्यादा सेवन से जान को खतरा भी रहता है।

Bjp Leader and TikTok Star Sonali Phogat Death Mystery She Was Forced to Drink Intoxicants New Video Viral
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुधीर ने कहा पहली बार आस्ट्रेलिया में ली थी ड्रग
पुलिस पूछताछ के दौरान सुधीर सांगवान दावा कर रहा है कि सोनाली ने दो माह पहले जब वह आस्ट्रेलिया गई थी, वहां उसने ड्रग ली थी। सोनाली को ड्रग काफी अच्छी लगी थी। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। 

क्लब के बाथरूम से ड्रग्स बरामद की गई है। मादक पदार्थ के कारोबारी दत्ता प्रसाद ने दोनों आरोपी सुधीर और सुखविंदर को ड्रग्स सप्लाई की थी। दत्ताप्रसाद को अंजुना से हिरासत में लिया गया था। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने उससे ड्रग्स खरीदी थी।
- ओमवीर बिश्नोई, आईजी गोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Leader and TikTok Star Sonali Phogat Death Mystery She Was Forced to Drink Intoxicants New Video Viral
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

जबरदस्ती मादक पदार्थ पिलाने का वीडियो वायरल 
सोनाली फोगाट का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्लब के अंदर का है जहां पर पार्टी चल रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सुधीर सांगवान जबरदस्ती सोनाली फोगाट को एक बोतल से मादक पदार्थ पिला रहा है। वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है जो क्लब के अंदर की है।

विज्ञापन
Bjp Leader and TikTok Star Sonali Phogat Death Mystery She Was Forced to Drink Intoxicants New Video Viral
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिमांड में पूछे जा सकते हैं ये सवाल
गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों सुधीर सांगवान व सुखविंद्र को 10 दिनों की रिमांड पर लिया है। इस दौरान दोनों आरोपियों से पुलिस ये सवाल पूछ सकती है। 
1. सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग देने के पीछे कारण क्या है?
2. गुुरुग्राम में जो फ्लैट है वो किसने नाम है और कब खरीदा, पैसे कहां से आए?
3. दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात के आरोप में क्या सच्चाई है ?
4. सोनाली को गोवा ले जाने का प्लान कब बनाया था और इस साजिश में कौन-कौन शामिल है?
5. फार्म हाउस से लैपटॉप और डीवीआर क्यों चोरी करवाई, क्या राज छुपे हैं?
6. इसमें राजनैतिक साजिश तो नहीं?
7. पूरे प्रकरण में सुधीर सांगवान और सुखविंद्र की क्या-क्या भूमिका है ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed