फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी

Sat, 03 Sep 2022 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Goa Police searches bank accounts of Sudhir Sangwan in Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में प्रॉपर्टी के दस्तावेज जुटाने के बाद गोवा पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल तैयार कर रही है। गोवा पुलिस की टीम ने शनिवार को जिंदल चौक स्थित बंधन बैंक में पहुंचकर खाते की जानकारी ली। आरोपी सुधीर सांगवान के खातों के ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। गोवा पुलिस ने बैंक मैनेजर से सुधीर सांगवान की बैंक डिटेल मांगी है। 



सोनाली फोगाट हत्याकांड में जांच के लिए हिसार पहुंची गोवा पुलिस ने चौथे दिन शनिवार को सुधीर के बैंक खातों को खंगाला। गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा अपने सहयोगी के साथ जिंदल चौक स्थित बंधन बैंक पहुंचे। यहां पर टीम ने बैंक मैनेजर को एक एप्लीकेशन दी, जिसमें सुधीर सांगवान के बैंक से संबंधित जानकारी मांगी।

Goa Police searches bank accounts of Sudhir Sangwan in Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

शनिवार का दिन होने के कारण बैंक की ओर से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके बाद गोवा पुलिस टीम वापस सीआईए थाने आ गई। देर शाम तक टीम ने बैकों से मिली सोनाली के खातों की जांच की। जिसमें संदेहास्पद लेनदेन को खंगाला गया।

Goa Police searches bank accounts of Sudhir Sangwan in Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

तहसील से मिले दस्तावेजों को भी पुलिस अधिकारियों ने क्रमवार तैयार किया
मौत से महज 10 दिन पहले ही प्रॉपर्टी सोनाली फोगाट के नाम आना तथा उसी दिन प्रॉपर्टी का सुधीर सांगवान को लीज पर देने के एंगल को पुलिस बेहद गंभीरता से जांच रही है। पुलिस इसे केवल संयोग नहीं मान रही। इस कारण पुलिस सोनाली फोगाट तथा सुधीर सांगवान के बैंक खातों का मिलान करने का प्रयास भी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Police searches bank accounts of Sudhir Sangwan in Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा टीम से जो हमें इनपुट दिया जा रहा है। उस इनपुट के आधार पर यहां पर डिटेल जुटा रहे हैं। तहसील से सोनाली की जमीन के दस्तावेज लिए हैं। बैंक खातों की जानकारी को एकत्र कर रहे हैं। जांच के बाद संबंधित जांच अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। - इंस्पेक्टर डेरेन डिकोस्टा, जांच अधिकारी, गोवा पुलिस
विज्ञापन
Goa Police searches bank accounts of Sudhir Sangwan in Sonali Phogat Murder Case
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएगा सोनाली फोगाट का परिवार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच को लेकर अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। परिवार की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने जानकारी दी है। दूसरी ओर परिवार के लोगों का कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। सीएम से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed