{"_id":"6aa7fa3e16fe4004ae0de082","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106074-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पति पर दूसरी महिला के साथ रहने और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पति पर दूसरी महिला के साथ रहने और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
- बिना तलाक दूसरी शादी करने का लगाया आरोप
- गंभीर बीमार बेटी के इलाज का खर्च भी नहीं उठाने का दावा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी महिला के साथ रहने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने कई साल से उससे दूरी बना रखी है। अब वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है और 15 वर्षीय गंभीर बीमार बेटी के इलाज में भी आर्थिक मदद नहीं कर रहा है। सोमवार को पीड़िता ने सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीसीपी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
पंचलोक कॉलोनी निवासी गीता के मुताबिक करीब 17 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दंपती की 15 वर्षीय बेटी है। पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही वह अक्सर कई-कई दिन घर से गायब रहने लगा। पूछने पर काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहता था। पिछले माह उसे जानकारी हुई कि पति एक अन्य मकान में दूसरी महिला के साथ रह रहा है। महिला से उसका एक बेटा भी है। पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी महिला से शादी कर ली। इसका विरोध करने पर पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। भरण-पोषण के लिए रुपये देना भी बंद कर दिया। बेटी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसके इलाज का पूरा खर्च वह खुद उठा रही है। 2 सितंबर की रात पति घर में घुसा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को मारपीट से संबंधित फोटो और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराएं है। साथ ही डीसीपी से मामले की जांच कर कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।