फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young woman dies; brother's in-laws accused of performing occult rituals.

Shahjahanpur News: युवती की मौत, भाई की ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies; brother's in-laws accused of performing occult rituals.
कांट के सरथौली गांव निवासी मृतका वंदना के शोकाकुल परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : Archive
कांट/कुर्रियाकलां। सरथौली गांव निवासी वंदना (20) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवती के भाई की ससुराल पक्ष के लोगों पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इन्कार किया। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, वंदना करीब एक साल से बीमार चल रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने वंदना को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर ने परिजनों से पूछताछ की। जिस पर परिजनों ने बताया कि वंदना काफी समय से बीमार थी, लेकिन उसकी बीमारी सामान्य नहीं थी। उस पर भूत-प्रेत का साया था। तंत्र-मंत्र कराए जाने का आरोप लगाया। बताया कि एक दिन पूर्व ही परिजनों ने वंदना को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमाॅर्टम करा दिया गया है। मृतका के भाई की ससुराल पक्ष के लोगों पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

कांट के सरथौली गांव निवासी मृतका वंदना के शोकाकुल परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब

कांट के सरथौली गांव निवासी मृतका वंदना के शोकाकुल परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed