{"_id":"6aa7f1ecb1cac5fb5d0c3ec2","slug":"bsf-seizes-heroin-consignment-from-across-the-border-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119526-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सीमा पार से आई हेरोइन की खेप बीएसएफ ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सीमा पार से आई हेरोइन की खेप बीएसएफ ने की बरामद
Mon, 14 Sep 2026 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दाओके सीमा चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की एक खेप बरामद की है।
बीएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दाओके क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। गश्त के दौरान जवानों को एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। बीएसएफ कमांडर रमेश चंद्र शाह ने पुलिस को बताया कि जवानों ने पैकेट को कब्जे में लिया। एएसआई साहिब सिंह को सौंपने के बाद उसकी जांच की गई। जांच में पैकेट से 510 ग्राम हेरोइन और 54 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। बीएसएफ ने तुरंत पुलिस को सूचित कर बरामद हेरोइन उनके हवाले कर दी। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि सीमा पार से भेजी गई यह खेप किसे मिलनी थी।